खरसावां: भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में भाग लेने हेतु झारखंड टीम के लिए सरायकेला खरसावां जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है. खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी सोमचांद हासदा, चंद्रमोहन सोय, आसमान बांकिरा, दशमथ मारडी एवं राहुल हेंब्रम भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा रांची में आयोजित समर कैंप में इन खिलाड़ियों का चयन हुआ. जिले के पांच खिलाड़ियों के चयन पर सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने हर्ष प्रकट किया है.
विज्ञापन

