सरायकेला (Pramod Singh) झारखंड में शीतलहरी को लेकर शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. उसके बाद कक्षाएं पहले की तरह खुलेंगे.

विज्ञापन
यह आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किया है, लेकिन इस दौरान शिक्षक स्कूल आएंगे और ऑनलाइन डाटा एंट्री समेत अन्य कार्य करेंगे. यह आदेश सरकार के सचिव रवि कुमार जारी किया है. गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में कक्षा 1 से 5 तक के उपस्थित बच्चों को इस अवधि में मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश जारी किया है.
विज्ञापन

