सरायकेला: प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की आवश्यक बैठक मंगलवार को वरिष्ठ सदस्य अरुण मांझी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक का संचालन महासचिव प्रमोद सिंह ने किया. इस बैठक में कमेटी के विस्तार और नई कार्यकारिणी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे. संरक्षक संतोष कुमार ने कमेटी के विस्तार की घोषणा की और सर्वसम्मति से शपथ ग्रहण समारोह के लिए 12 अक्टूबर, रविवार की संभावित तिथि तय की गई.

नवगठित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू (उर्फ केबू दा) को बनाया गया. उपाध्यक्ष पद पर विपिन वार्ष्णेय, संतोष साहू, विश्वरूप पांडा और सुमित कुमार सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया गया. सचिव पद पर गमहरिया से नवीन प्रधान, चांडिल से परमेश्वर साहू, कुकड़ू से बाणेश्वर महतो, नीमडीह से शंभु सेन, सरायकेला से सुमन मोदक, खरसावां कुचई से उमाकांत कर, आदित्यपुर नगर निगम से मधु सिंह तथा कपाली नगर परिषद से कल्याण पात्रो का चयन हुआ.
इसके अलावा सदस्यता प्रभारी विश्वरूप पांडा, मीडिया प्रभारी सचिन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन प्रधान, आईटी सेल प्रभारी आशीष झा और राहुल चंद्रा, कानूनी सलाहकार छत्रपति महतो और अंकित शुभम को बनाया गया. एडवाइजरी अनुशासन एवं समन्वय समिति में संतोष कुमार, मो. दिलदार, मो. रमजान, गणेश सरकार, विजय साहू, के. दुर्गा राव, राहुल चंद्रा, अरुण मांझी और संजय शामिल हुए.
बैठक में परमेश्वर गोराई, बनेश्वर महतो, मधुसुदन सिंह, विद्युत महतो, वेंकटेश, सुमित सिंह, अभय कुमार मिश्रा, बलराम पांडा, शुभाऋष मुखर्जी, उमाकांत, सुनील, आशीष झा, सुमन मोदक, अरुण कुमार मांझी, संजीव कुमार मेहता, प्रमोद सिंह, के. दुर्गा राव, नीलेश पांडा और सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के अंत में उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी विश्वरूप पांडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
