सरायकेला: 79वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रेस भवन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार ने झंडोत्तोलन किया एवं जिले के पत्रकारों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के मजबूती के लिए पत्रकारिता का स्वतंत्र होना जरुरी बताया. उन्होंने बताया कि पत्रकार सफल वही होते हैं जो बगैर किसी दबाव के निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते हैं.

डीपीआरओ ने कहा कि तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता हो यह सुनिश्चित होना चाहिए. सफल पत्रकारिता के लिए समालोचना जरूरी है. उन्होंने जिले के पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की. मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक संतोष कुमार, अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महासचिव प्रमोद सिंह, विजय कुमार साव, के. दुर्गा राव, विपिन वार्ष्णेय, सुमित सिंह दयाल लायक, आशीष झा, राहुल कुमार नंदन उपाध्याय आदि मौजूद रहे.

