सरायकेला Report By Pramod Singh मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला इकाई के संस्थापक अध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स सरायकेला के वर्तमान अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल को डिवीजनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति, DRUCC रेलवे चक्रधरपुर मंडल का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह जोनल रेलवे कोलकाता के सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने प्रेम अग्रवाल को शुभकामनाएं और बधाई दी. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों मिलकर रेलवे से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और क्षेत्र के हितों को रेलवे प्रशासन के समक्ष रखने का कार्य करेंगे.
मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि DRUCC चक्रधरपुर मंडल में उनके बाद प्रेम अग्रवाल इस क्षेत्र के दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है.
प्रेम अग्रवाल का यह मनोनयन न केवल उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सक्रियता की पहचान है, बल्कि वर्षों से किए गए उनके अथक प्रयास, व्यापक अनुभव और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक माना जा रहा है. उनके मनोनयन से स्थानीय लोगों में रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है.

