सरायकेला: जिले में अवैध अफीम खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु सरायकेला- खरसावां पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है.


सोमवार को इस अभियान के तहत खरसावां थाना अंतर्गत हरिभंजा पंचायत के डबरा और सिनूडीह गांव में, कुचाई थाना अंतर्गत कुचाई बाजार में, दलभंगा ओपी अंतर्गत जेनालोंग और बड़ेडीह गांव में, चौका थाना अंतर्गत हेशाकोचा में तथा ईचागढ़ थाना अंतर्गत ईचागढ़ गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया.


अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
