सरायकेला: नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है. इस समस्या को लेकर नगर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर जिम्मेदार जूनियर अभियंता और सहायक अभियंता पर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने पत्र में लिखा है कि दोनों अधिकारी अधिकतर समय मुख्यालय से बाहर रहते हैं और उपभोक्ताओं के फोन कॉल रिसीव नहीं करते हैं. सरायकेला में औसतन 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे पेयजल संकट, घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई और व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी कर्मचारियों और लाइनमैनों पर निर्भर है और विभागीय धन का भी दुरुपयोग हो रहा है.
पत्र में यह भी कहा गया है कि सरायकेला नगर का विद्युत ढांचा दशकों पुराना और जर्जर है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
