तिरुलडीह/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में कौशल कुमार ने बुधवार को पदभार संभाला.

पदभार ग्रहण करने के बाद कौशल कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना होगा.
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी. थाना प्रभारी ने लंबित मामलों के निष्पादन, नियमित गश्ती और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.
नव वर्ष के अवसर पर विशेष अभियान
कौशल कुमार ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. “ड्रंक एंड ड्राइव” के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी और फर्स्ट ड्राइव के तहत वाहन जांच अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित तरीके से नव वर्ष मनाएं.

