सरायकेला: गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिले में चार वर्ष से अधिक लंबित मामलों की समीक्षा की. इस समीक्षा में उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी और अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया.

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों की लंबित अवधि चार वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निष्पादन किया जाए. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए, ताकि मामले की जांच पूरी तरह से व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके.
इस समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि लंबित मामलों के कारण आम जनता में सुरक्षा और न्याय के प्रति विश्वास प्रभावित हो सकता है, इसलिए सभी अधिकारी मामलों की निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाएं. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से अपेक्षा जताई कि वे नियमित रिपोर्टिंग करें और लंबित मामलों पर विशेष निगरानी रखें.
पुलिस अधीक्षक ने साथ ही सभी अधिकारियों से कहा कि वे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सतत प्रयासरत रहें और लंबित मामलों के निष्पादन को अपनी प्राथमिकता बनाएं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
