सरायकेला/ Vikash Thakur सोमवार को तिरुलडीह थाना अंतर्गत कूदा चौड़ा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में अवैध रूप से डोडा की खेप ले जाई जा रही है.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में कूदा चौड़ा मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस की जांच टीम को देखते ही डोडा लदा पिकअप वैन और एक बाइक को मौके पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए.

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
