सरायकेला/ Pramod Singh 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरायकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान पुलिस सुरक्षा बल के जवानों ने थाना प्रभारी के साथ राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग भी उपस्थित हुए और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए देशभक्ति का परिचय दिया. समारोह का माहौल देशभक्ति से सराबोर था, जहां लोगों ने राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगे को नमन किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
