सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर से गुम और चोरी हुए कुल 109 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों, सीईआईआर पोर्टल (CEIR Portal) से प्राप्त सूचना और तकनीकी शाखा के सहयोग से मोबाइल फोन की बरामदगी की गई. बरामद मोबाइल फोन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 22 लाख रुपये बताया गया है.

बरामद मोबाइल फोन को टाउन हॉल सरायकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से उनके वास्तविक धारकों को सौंपा. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है.
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की कि यदि उनका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो नजदीकी थाना और सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत जानकारी अपलोड करें. उन्होंने कहा कि सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और उसके जरिए मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में मदद मिलती है. पुलिस ने यह भी बताया कि जिले में आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे जिससे आमजन को राहत मिलेगी.
मुकेश कुमार लुणायत (एसपी)
थाना- वार बरामद मोबाइल की संख्या इस प्रकार है
आदित्यपुर थाना-04, आरआईटी थाना-07, गम्हरिया थाना-10, कांड्रा थाना-05, सरायकेला थाना-22, सीनी ओपी-02, खरसावां थाना-18, आमदा ओपी-03, कुचाई थाना-06, राजनगर थाना-03, चांडिल थाना-02, कपाली ओपी-02, चौका थाना-06, ईचागढ़ थाना-03, नीमडीह थाना-06 और तिरूलडीह थाना-10.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
