सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस ने जिले में होने वाले अवैध अफीम की खेती के शत- प्रतिशत रोकथाम को लेकर कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अफीम की खेती की रोकथाम हेतु 8 सितंबर से प्री- कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है, जो 22 सितंबर तक चलेगा.

इसके व्यापक प्रचार- प्रसार और लोगों को जागरूक करने हेतु गुरुवार को सरायकेला टाउन हॉल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत एवं रांची से एनडीपीएस की टीम ने हिस्सा लिया और लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया. साथ ही अवैध अफीम की खेती न करने हेतु ग्रामीणों को शपथ भी दिलाया.
देखें video
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि राज्य सरकार और राज्य पुलिस मुख्यालय के दिशा- निर्देशन में इस अभियान की शुरुआत की गई है. सरकार का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक खेती से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि कार्यशाला के जरिए ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले नुकसान और कानूनी पेचीदगियों की जानकारी दी गई है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस साल जिले में अफीम की खेती को शत- प्रतिशत रोकने में जिला पुलिस कामयाब होगी.
मुकेश कुमार लुणायत (एसपी)
बता दे कि पिछले साल जिला पुलिस ने लगभग 650 एकड़ में हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया था. साथ ही लगभग दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. हालांकि इस बार उन खेतों में धान के फसल लहलहा रहे हैं. पुलिस के समक्ष दुबारा किसान अवैध अफीम की खेती का रुख न करें उसे रोकना बड़ी चुनौती है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में संबंधित थाना क्षेत्रों में व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उरांव, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिन्हा सहित तमाम थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान और रैयत मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
