सरायकेला: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) उग्रवादी संगठन ने दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम नीमडीह के समीप पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से गोला- बारूद छिपाकर रखा है.

सूचना के आधार पर सरायकेला- खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर एवं एसएसबी-26 बटालियन के संयुक्त अभियान दल ने मंगलवार को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च अभियान के दौरान नीमडीह के समीप पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा पूर्व में डंप किए गए 1.5 किलोग्राम केन IED के 12 पीस बरामद किए गए.
बरामद IED को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की सहायता से विनष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस संदर्भ में विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस संयुक्त अभियान में सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और एसएसबी-26 बटालियन शामिल रही.
video

