सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सोमवार को थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में चौक- चौराहों पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की गई. डिक्की खुलवाकर उसकी भी तलाशी ली गई. हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई. इस दौरान चार बाइकें कागजात सही नहीं पाए जाने पर जब्त की गईं.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और एंटी क्राइम को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
वाहन जांच अभियान के बाद प्रहरी पहल के तहत पैदल गश्त भी किया गया. थाना क्षेत्र के शहरी इलाकों में गश्त के दौरान पुलिस ने जनसंपर्क किया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस जिला में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त को और बढ़ाया गया है.
वाहन जांच और पैदल गश्त अभियान में थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ सुभाष चंद्र शर्मा, बुधराम समण, मोबाइल टाइगर के अनिल कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
