सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को चांडिल और कपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान थाना प्रभारी और पुलिस बल ने खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन कागज़ात और मात्रा की जांच की.

निरीक्षण के दौरान कपाली थाना अंतर्गत पुड़ीसिली (गौरी- सापड़ा) से अवैध पत्थर खनिज ढोते हुए हाइवा वाहन संख्या JH05BK 8724 तथा अवैध बालू परिवहन करते हाइवा वाहन संख्या JH01BK 7176 को जब्त किया गया. दोनों वाहनों को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है.
प्रशासन ने बताया कि उक्त वाहनों के मालिक, चालक और अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
