सरायकेला/ Pramod Singh अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में सरायकेला थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र बुधवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया और सरायकेला नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया. एंटी क्राइम जांच के दौरान पुलिस ने व्यवहार न्यायालय मोड़ के पास वाहनों की जांच की, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन की तलाशी ली गई.

वाहन जांच के बाद एसडीपीओ ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लेकर नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस को भयमुक्त होकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं.
video
उन्होंने बताया कि एंटी क्राइम जांच के साथ नशा विरोधी अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. सरायकेला थाना की सक्रियता से सार्वजनिक स्थानों पर नशापान के मामलों में कमी आई है और लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है. इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार अपने दल बल के साथ मौजूद थे. पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का माहौल कायम रहा.
बाईट
समीर कुमार सवैयां (एसडीपीओ)

