सरायकेला/ Pramod Singh दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. सोमवार को सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अंचल के सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया.

बैठक में पुलिस अधिकारियों को प्रभावी गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और अड्डेबाजी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही मादक पदार्थों एवं पशु तस्करी पर अंकुश लगाने, अवैध शराब और जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया.
सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी की जाएगी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.
इस अपराध गोष्ठी में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा और सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
