सरायकेला: शनिवार को शिल्पी देव भगवान विश्वकर्मा के पूजा की सरायकेला जिले में धूम रही औद्योगिक क्षेत्र से लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक भगवान विश्वकर्मा पूजा लोगों ने बड़े धूमधाम से की.

इधर सरायकेला पुलिस केंद्र में भी विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से आयोजित की गई. हालांकि बीती रात जिले के उपायुक्त के अंगरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पुलिस लाइन में आयोजित होने वाला विश्वकर्मा पूजा समारोह सादगी पूर्वक मनाया गया. पूजा में एसपी आनंद प्रकाश ने शिरकत की. इस दौरान पुलिस केंद्र के सभी वाहनों एवं अस्त्रों की विधि- विधान से पूजा संपन्न कराई गई. एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की. इस दौरान सरायकेला पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस केंद्र सरायकेला के सभी पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

