सरायकेला/ Pramod Singh थाना परिसर में बुधवार को संविधान दिवस समारोह सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार और अंचल निरीक्षक नितिन कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान और कानून के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई.

थाना प्रभारी विनय कुमार ने उपस्थित जवानों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा संविधान की मूल भावना को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ पालन करने की अपील की.
शपथ ग्रहण के दौरान सभी जवानों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प लिया. साथ ही सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा करने की प्रतिज्ञा भी ली.

