सरायकेला: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले के अपने- अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. सम्मानित होने वालों में पुलिस निरीक्षक कुणाल कुमार (थाना प्रभारी- गम्हरिया), पुअनि. नरसिंह मुण्डा (थाना प्रभारी- कुचाई), पुअनि. रविन्द्र मुण्डा (दलभंगा ओपी), पुअनि. डिल्सन बिरुवा (थाना प्रभारी- चांडिल), पुअनि. धीरंजन कुमार (आदित्यपुर थाना) और पुअनि. सह-थाना प्रभारी नीमडीह संतन कुमार तिवारी शामिल हैं. इन्हें जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया.

इसके अलावा पुलिस केंद्र में आयोजित स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने परिचारी प्रवर सिलबेस्टर बा, परिचारी उतम कुमार महथा, पु.अ.नि. रविकांत परासर (आदित्यपुर थाना), कौशल कुमार (कपाली ओपी), हरेन्द्र पाठक (नीमडीह थाना), सुनिल कुमार सिंह (गम्हरिया थाना), रमेश उरांव (प्रभारी जनसंवाद शाखा), सौरभ कुमार आहूजा (अपराध शाखा), संतोष कुमार मौर्या (कोर्ट नोडल, सरायकेला), दिवाकर कुमार वर्मा (सड़क सुरक्षा कोषांग), दानिश इकबाल (साइबर अपराध थाना), सअनि. सीमा सुनिता किस्कू (आरआईटी थाना), सुनील कुमार यादव (ईचागढ़ थाना), मनोज कुमार मिश्रा (कपाली थाना), नागमणी सिंह (आदित्यपुर), खलील अंसारी (आदित्यपुर थाना), सुशील कुमार नायक (अवर निरीक्षक प्रथम कार्यालय), सअनि. संदीप कुमार गिरी (प्रथम कार्यालय), देव प्रिय घोष (लिपिक प्रभारी विदेशी शाखा), सअनि. विनोद सोरेन (पेंशन शाखा), आरक्षी बसंत कुमार शर्मा (अपराध शाखा), शत्रुघ्न बानुवार (नक्सल सेल), हर्षवर्धन शर्मा, कृष्ण कुमार भारती (जीपी शाखा), संतोष कुमार राम (बिजली मिस्त्री), अनिल कुमार दास (सरायकेला थाना), सुमन कुमार मिश्रा (गोपनीय कार्यालय), ठाकुर हेम्ब्रम (खरसावां थाना), महिला आरक्षी प्रियंका भारती (डायल 112) और आरक्षी रामकृष्ण भारती (डायल 112) को उनके उत्कृष्ट योगदान और निष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

79वें स्वाधीनता दिवस का आकर्षण रहा एसपी का एम्बेसिडर गाड़ी
सरायकेला जिले में शुक्रवार को संपन्न हुए 79वें स्वाधीनता दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण पुलिस अधीक्षक का एम्बेसिडर कार रहा. दशकों बाद सरायकेला की सड़कों पर एम्बेसिडर कार से वीआईपी मुवमेंट लोगों के लिए कौतुहल से कम नहीं रहा. हर किसी की निगाहें एम्बेसिडर की ओर बरबस घूमती रही. बता दें कि एसपी आवास के कबाड़ में सरकारी एम्बेसिडर अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था जिसे पुलिस अधीक्षक ने दुरुस्त करवाकर न केवल जीवंत बना दिया बल्कि 78वें स्वाधीनता दिवस पर उक्त एम्बेसिडर की सवारी कर लोगों के जेहन में नब्बे की दशक को ताज़ा कर दिया.

