सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर 15 अगस्त को लेकर मंगलवार रात सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में शहर के चौक-चौराहों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की गई तथा चालक और उप चालकों की तलाशी ली गई.

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर संतुष्ट होने पर उन्हें छोड़ा गया.
अभियान के दौरान आमलोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई और दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की गई. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. वाहन चेकिंग अभियान से कई दोपहिया चालक रास्ता बदलकर निकलते दिखे. यह जांच अभियान थाना क्षेत्र में अपराध रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया. इसके अलावा नशाखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

