सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने रविवार रात 6 बाइक दस्ता के साथ नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में सघन पेट्रोलिंग की.

विज्ञापन
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने या मतदाताओं को डराने- धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है. प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा.

विज्ञापन
