आदित्यपुर: बकरीद को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट मोड पर है. बुधवार को आदित्यपुर थाना पहुंचे एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार की शाम सभी संवेदनशील थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है.
बाईट
हरविंदर सिंह (एसडीपीओ- सरायकेला)
विज्ञापन

