सरायकेला: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस ने अपराध नियंत्रण और निगरानी को लेकर विशेष अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विगत रात्रि विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी तथा आरोपपत्रित अपराधकर्मियों के सत्यापन के लिए जिलेभर में छापेमारी की गई.

अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षकों की टीमों का गठन किया गया. विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 09 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड और नक्सल कांड से जुड़े आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है और आगे भी जारी रहेगा.
*गिरफ्तार अभियुक्तों और वारंटियों की सूची इस प्रकार है*
राजेश सरदार, निवासी सालडीह बस्ती डोमपाड़ा थाना गम्हरिया, गम्हरिया थाना कांड संख्या 132/22 धारा 461/379/411/413 भादवि में गिरफ्तार किया गया. राहुल कुमार साह, निवासी हरि ओमनगर आदित्यपुर, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 163/2013 धारा 414/34 भादवि एवं एमएमडीआर एक्ट, जीआर 700/2013 में वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. राजा प्रमाणिक, निवासी आदित्यपुर-01, शिकायत वाद संख्या 2070/215 में न्यायालय के वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. मुख्तर हुसैन, निवासी मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 218/2018 एनडीपीएस केस धारा 21 (बी) 25 एनडीपीएस एक्ट, जीआर 425/23 में वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. सोहन साहु, निवासी इच्छापुर थाना आरआईटी, सीसी संख्या 1064/24 धारा 47 (ए) उत्पाद अधिनियम में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. मो0 अल्तमस, निवासी गौसनगर कपाली थाना चांडिल, जीआर 2078/17 बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 224/17 में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. श्यामलाल कांडयांग, निवासी गोड़ासाई थाना चक्रधरपुर, खरसावां आमदा ओपी कांड संख्या 07/2026 धारा 79/89 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया. महमुद आलम, निवासी मुड़िया थाना सरायकेला, जीआर संख्या 144/18 में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. बुधराम सरदार, निवासी झपड़ागुड़ा थाना सरायकेला, जीआर संख्या 777/12 में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान आपराधिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित अभियान जारी रहेगा.

