सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो को जब्त किया, जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी.

स्कॉर्पियो का चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहा था. साथ ही गाड़ी के आगे का नंबर प्लेट भी गायब था. इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया.
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य बाइक सवार को भी पकड़ा, जो बिना हेलमेट के सवारी कर रहा था. दोनों वाहनों को थाना लाया गया और चालान की प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के अधीन भेज दिया गया है.
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

