सरायकेला/ Pramod Singh एसएसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर शनिवार रात सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. यह अभियान बिरसा मुंडा स्टेडियम, हाट, बस स्टैंड समेत पूरे नगर क्षेत्र में चलाया गया.

अभियान के दौरान पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया. थाना प्रभारी ने कहा कि आगे अगर दोबारा पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों के खिलाफ पेट्रोलिंग और चेकिंग की गई. थाना प्रभारी विनय कुमार ने नगर के व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे थाने के सरकारी नंबर पर संपर्क करें. उन्होंने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस उनके साथ है और वे निर्भीक होकर अपना काम करें. इस अभियान में उधम सिंह, राकेश कुमार, हवलदार राजेश उरांव, अरुण कुमार महतो समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. नगरवासियों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया. थाना प्रभारी ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
देखें video

