सरायकेला/ Pramod Singh प्रभार लेने के साथ ही सरायकेला थाना के नए थाना प्रभारी विनय कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं. गुरुवार की रात थाना प्रभारी ने अपने दल- बल के साथ नगर क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया.

विज्ञापन
पकड़े गए सात लोग
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे सात लोगों को पकड़ा और थाना लेकर आई. सभी से पूछताछ चल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि नशा के खिलाफ सरायकेला नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में उनके साथ सरायकेला थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि नशा के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उधर थानेदार के एक्शन के बाद शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
