सरायकेला: एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला थाना प्रभारी सतीश कुमार बर्णवाल ने गुरुवार देर शाम थाना क्षेत्र के वैसे क्षेत्र जहां शराबियों और नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 06 लोगों पकड़ा. जिन्हें थाना लाकर चेतावनी देकर पीआर बांड पर छोड़ा गया. इस दौरान बाजार, बस स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय के पास छापेमारी की गयी.

विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल ने बताया कि नशेड़ियों एवं अड्डेबाजों के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने अड्डेबाजी करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा पकड़े जाने का सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस कार्रवाई के बाद नशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
