सरायकेला: गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना अंतर्गत अभिभावक- शिक्षक बैठक (Parents Teacher Meeting) जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

दिनांक 08 से 13 सितंबर तक जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक- शिक्षक बैठक का आयोजन किया जाएगा. जागरूकता रथ इस दौरान जनसामान्य को विद्यालयों में आयोजित बैठकों की उपयोगिता एवं महत्त्व से अवगत कराएगा.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक- शिक्षक बैठक विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी उपलब्धियों एवं समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है. इस बैठक से बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. उन्होंने सभी अभिभावकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया ताकि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके.
जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना है. साथ ही बच्चों की शैक्षणिक कठिनाइयों का समाधान करना, नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और विद्यालय त्याग दर को न्यूनतम करना प्राथमिकता है.
मध्यान्ह भोजन, वर्दी, छात्रवृत्ति एवं पठन-पाठन सामग्री की नियमितता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना तथा विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों के सहयोग से शैक्षणिक वातावरण को और अधिक प्रभावी बनाना इस अभियान की प्रमुख विशेषता है. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि, शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
