सरायकेला/ Pramod Singh जय मां उड़ी नाट्य अनुष्ठान की ओर से आगामी ओड़िआ सुपरहिट नाटक किए जाणि थीला एमिटी हेबो के मंचन की तैयारी के तहत उदय संघ गणेश मंडप में अखाड़ा पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, डायरेक्टर नीलकंठ सड़ंगी और अन्य कलाकार मौजूद रहे.

अखाड़ा पूजा में शशांक कुमार साथुआ, सोनू आचार्य, चंदन साहू, मनबोध दारोघा, टिंकू साहू, बबलू साथुआ, तापस साहू, अशोक साहू, तापस मोदक, राजेश दारोघा, मनोरंजन दारोघा, मुकेश साहू, किशोर सारंगी, पिंटू राना, अगस्ती बारीक, राखोहरी रजक और सुमित पति सहित कई कलाकार शामिल हुए.
नाटक के डायरेक्टर नीलकंठ सड़ंगी ने बताया कि यह नाटक ओड़िआ संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यह नाटक दर्शकों को आकर्षित करेगा.
कलाकारों ने भी अखाड़ा पूजा के दौरान अपनी उत्साह और जोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे मंचन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं. दर्शक भी इस नाटक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
