सरायकेला/ Pramod Singh निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के पांचवें दिन सरायकेला और आदित्यपुर में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं. जिला समाहरणालय में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा और उम्मीदवार ढोल- नगाड़े व समर्थकों के साथ वाहन जुलूस निकालते हुए पहुंचे.

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इनमें मनोज कुमार चौधरी (झामुमो समर्थित), प्रदीप कुमार आचार्य (सेवानिवृत्त नवोदय शिक्षक) और राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव शामिल हैं. वहीं सुमित कुमार चौधरी (भाजपा समर्थित) और सनातन मुंडा ने नामांकन पत्र खरीदा.
सरायकेला नपं वार्ड पार्षद पद के लिए मंगलवार को 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जबकि तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. वार्ड 1 से उमापदो मुखी, राकेश कुमार महांती, उत्तम कुमार महांती और सुजाता महांती ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड 3 से ज्योति साहु, वार्ड 5 से गौतम नायक, वार्ड 6 से बबीता कामिला मैदान में उतरीं. वार्ड 7 से सविता पट्टनायक और रूपा दारोघा, वार्ड 8 से राजेश कुमार पट्टनायक, मीरा बारीक और रेखा महांती, वार्ड 9 से वरुण कुमार साहु और कालीचरण साहू ने पर्चा भरा. वार्ड 11 से शांत्वना दाश ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड 1, 5 और 9 में एक- एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई.
आदित्यपुर नगर निगम में अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इनमें शकुंतला महाली, बास्को बेसरा, रविंद्र बेसरा, भुगलु सोरेन और विक्रम मार्डी शामिल हैं. बारी मुर्मू और सावित्री लेयांगी ने नामांकन पत्र खरीदा.
आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भी नामांकन को लेकर उत्साह देखा गया. वार्ड 19 में चार, वार्ड 20 में तीन, वार्ड 22 में एक, वार्ड 23 में चार, वार्ड 24 में तीन, वार्ड 25 में तीन, वार्ड 26 में एक, वार्ड 27 में चार, वार्ड 28 में दो, वार्ड 29 में तीन, वार्ड 30 में चार, वार्ड 31 में दो, वार्ड 32 में तीन, वार्ड 33 में तीन, वार्ड 34 में एक और वार्ड 35 में एक नामांकन दर्ज किया गया. नामांकन की अंतिम तिथि बुधवार चार जनवरी निर्धारित है. प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

