सरायकेला (Pramod Singh) शनिवार को सरायकेला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने आदेश जारी कर निर्देश दिया है, कि कांड्रा टोल प्लाजा से सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.

बता दें कि शनिवार को जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है. जिसको लेकर जिला परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है. मुख्यमंत्री यहां भगवान बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ राज्य के तीन- तीन मंत्री भी शिरकत करेंगे.
इधर विभाग के आदेश के आलोक में जिला ट्रैफिक प्रभारी सुषमा कुमारी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. उन्होंने कांड्रा टोल प्लाजा से सरायकेला- चाइबासा मुख्य मार्ग तक पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती कर दी है जिन्हें संदिग्ध वाहनों की जांच करने और ट्रैफिक नियमों का अक्षरशः पालन करने का आदेश भी दिया है.


Exploring world
