नीमडीह: थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल स्टेशन रोड स्थित एक राशन दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कांड संख्या 32/2025, दिनांक 8 जुलाई 2025 को दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
मामले के वादी राकेश सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि 2 और 3 जुलाई की मध्यरात्रि में उनकी राशन दुकान का करकट हटाकर अज्ञात चोरों ने एक बंडल सिगरेट और काउंटर में रखे चार हजार रुपये की चोरी कर ली. पुलिस अनुसंधान के क्रम में आरोपी पेलु सरदार उर्फ समर सिंह (उम्र 18 वर्ष), पिता स्व. हरिपद सिंह, निवासी ऊपर पितकी, थाना नीमडीह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए 10 पैकेट सिगरेट को बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
