नीमडीह: थाना पुलिस ने सोमवार को ग्राम बान्दू एवं परगामा पंचायत भवन के पास एन्टी क्राइम एवं एन्टी रेस ड्राइविंग अभियान चलाया. इस दौरान वाहनों की गहन जांच की गई.

विज्ञापन
अभियान के दौरान एक मोडिफाइड मोटरसाइकिल को जप्त किया गया. पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल में मानक से अधिक ध्वनि करने वाला साइलेंसर एवं अवैध मोडिफिकेशन पाए गए. जप्त वाहन के मालिक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और अनावश्यक तेज रफ्तार एवं अवैध रेस ड्राइविंग पर रोक लगाना है. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और पुलिस से ऐसे अभियान जारी रखने की मांग की.

विज्ञापन
