सरायकेला: मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर रांगांटांड स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित रामानाथ होता ने विधिवत पूजन करवाई. दिवंगत के सुपुत्र प्रकाश प्रधान और विकास प्रधान ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने पिता को नमन किया. इसके बाद उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

गौरतलब है कि नीलसेन प्रधान का निधन 8 जून 2025 को जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल में हुआ था. वे चक्रधरपुर रेलवे ऑफिस में सुप्रिंटेंडेंट पद पर कार्यरत थे और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही. वे गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा एवं मेला समिति के अध्यक्ष रहे.
गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने उन्हें कर्मठ और जुझारू समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनकी याद में प्रतिमा स्थापित करना समाज की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है. महासचिव पितोवास प्रधान ने कहा कि नीलसेन प्रधान का स्वभाव गहरा, शांत और सच्चा था. वे कम बोलते थे, लेकिन हर कार्य दिल से करते थे. उनकी यादें हमेशा अविस्मरणीय रहेंगी.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग शामिल थे. कार्यक्रम में “नीलसेन प्रधान, एक समर्पित जीवन की अमर कहानी” नामक जीवनी पत्रिका का विमोचन भी किया गया. इसमें उनके बचपन, संघर्ष और समाजहित में किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख है. उपस्थित लोगों ने पत्रिका को सराहते हुए कहा कि यह युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
