सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष और महापौर पद के दावेदारों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की है. वहीं आदित्यपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है.

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव और विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा है. इससे अध्यक्ष पद की दौड़ दिलचस्प होती नजर आ रही है. वहीं आदित्यपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए झामुमो नेता गणेश महाली की पत्नी सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली, रमेश बालमुचु, विक्रम किस्कु और प्रभाषिनी कालुंडिया ने नाम निर्देशन पत्र की खरीद की है. महापौर पद के लिए संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.
वार्ड पार्षद पद के लिए भी उम्मीदवारों में उत्साह देखा गया.
शनिवार को सरायकेला नगर पंचायत और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 27 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 23 से दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. पति- पत्नी दोनों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र भरा है. इनमें अवधेश सिंह और उनकी पत्नी रश्मी सिंह शामिल हैं.
*शनिवार को विभिन्न वार्डों से नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या इस प्रकार रही.*
*सरायकेला नगर पंचायत*
वार्ड संख्या 1. एक.
वार्ड संख्या 2. एक.
वार्ड संख्या 3. एक.
वार्ड संख्या 7. एक.
वार्ड संख्या 8. एक.
वार्ड संख्या 9. एक.
*आदित्यपुर नगर निगम*
वार्ड संख्या 2. एक.
वार्ड संख्या 3. दो.
वार्ड संख्या 4. दो.
वार्ड संख्या 5. तीन.
वार्ड संख्या 8. एक.
वार्ड संख्या 20. एक.
वार्ड संख्या 21. एक.
वार्ड संख्या 24. तीन.
वार्ड संख्या 25. एक.
वार्ड संख्या 26. एक.
वार्ड संख्या 29. एक.
वार्ड संख्या 30. दो.
वार्ड संख्या 33. एक.
वार्ड संख्या 35. एक.
नामांकन प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी से स्पष्ट है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर दोनों शहरी निकायों में राजनीतिक सक्रियता तेज हो चुकी है. आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है.

