सरायकेला: जिले में चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्कता एवं एहतियात बरतने की अपील की है. बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न यह चक्रवात आगामी दिनों में गंभीर रूप ले सकता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच जिले में तेज हवाओं (60 से 110 किमी प्रति घंटा) के साथ भारी वर्षा की संभावना है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. केवल अत्यावश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं.
उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण नदी- नालों, जलाशयों और तालाबों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान की संभावना बनी हुई है.
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने और हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
