सरायकेला/ Pramod Singh आदिवासियों को बरगलाने और दोहरी नीति अपनाने के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुवार को सरायकेला गैरेज चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन का पुतला फूंका गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने किया. मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, गणेश चौधरी, गणेश महाली, हरि लोहार, भोला मोहंती, शंभु आचार्य, लीटू पटनायक विशु हेंब्रम, सुधीर महतो, डब्बा सोरेन समेत कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता उपस्थित रहे.

पुतला दहन के पश्चात सरायकेला के सर्किट हाउस में झामुमो की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड को अस्थिर करने पर लगी हुई है. हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड के आदिवासी मूलवासी आपसे भाईचारे के साथ खुशहाल जीवन बीता रहे हैं. भाजपा भोले- भाले आदिवासियों को बरगलाकर अपना राजनीतिक रोटी सेकने की फिराक में है. झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा के मंसूबे को कभी सफल होने नहीं देंगे. मीडिया से बात करते हुए झामुमो नेता गणेश महाली ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में भाजपा हार रही है.
अपनी हार देखकर पार्टी बौखला गई है और ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन कई वर्षों तक परिवहन मंत्री रहे लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कुछ भी नहीं किया. आज जब मंत्री दीपक बिरुआ के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है तो उन्हें खोट नजर आने लगी है. महाली ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी भाजपा को उसके मंसूबे में कामयाद होने नहीं देगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
