सरायकेला: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर विशेष व्यवस्था लागू की है. जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश पर छठ पर्व के दौरान आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से कई मार्गों पर नो- एंट्री लागू की गई है. इसके लिए नया रूट चार्ट जारी किया गया है.

जारी रूट चाट के अनुसार 27 अक्टूबर को सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड पर भाजपा कार्यालय के पास, खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास एवं राजनगर बाईपास मोड़ के पास, कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा के समीप, आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल प्लाजा के समीप एवं संपूर्ण शहरी क्षेत्र में 12:00 बजे से 10:00 बजे रात तक सभी प्रकार के माल वाहक छोटी- बड़ी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. वही कांदरबेड़ा से शहरबेड़ा तक अपराह्न 1:00 से रात्रि 8:00 बजे तक सभी प्रकार के माल वाहक छोटी- बड़ी वाहनों का परिचालन वन वे रहेगा.
इसी मार्ग पर अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को सुबह 2:00 से 10:00 तक आदेश प्रभावी रहेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस विभाग, ट्रैफिक कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
