सरायकेला/Promod kumar: सरायकेला नगर सहित ग्रामीण इलाकों में समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगलकामना के पर्व छठ पर सोमवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा. शाम होने से पहले ही व्रती खरकाई नदी पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे. बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचे. व्रतियों के चेहरे पर उत्साह और श्रद्धा साफ देखी जा सकती थी.

घरों से लेकर घाटों तक भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा. छठ महापर्व की तैयारियां घरों में कई दिनों से चल रही थी. घरों से लेकर घाटों तक भक्ति के गीत गूंजते रहे. जिससे माहौल को भक्तिमय बना दिया. शाम को पूरे विधि-विधान से छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठ माता की आराधना की. व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए विशेष पूजा की तैयारी की थी. स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे.
सबसे ज्यादा भीड़ कुंदर शाही और जगरनाथ घाट पर रही. सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति और सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में दोनों घाटों पर पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे . दोनों घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. प्रशासन ने छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया था.
देखें Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
