सरायकेला: बुधवार को जिला सहकारिता कार्यालय भवन स्थित सभागार कक्ष में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति योजना से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर द्वारा संचालित किया गया.

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी एमओ, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सभी एजीएम, 27 धान अधिप्राप्ति केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर, सभी क्रय प्रभारी (बी०एल०डब्ल्यू०), लैंप्स के अध्यक्ष/सचिव एवं राइस मिल प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रशिक्षण के दौरान किसानों का सही एवं समयबद्ध ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करने, धान क्रय में FAQ मानकों का पालन, तौल एवं स्टॉक प्रविष्टि की पारदर्शिता बनाए रखने, क्रय केंद्रों पर टोकन/पंक्ति व्यवस्था लागू करने और धान क्रय उपरांत किसानों को एकमुश्त राशि का समयबद्ध भुगतान (DBT) सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.
साथ ही राइस मिलों को समय पर धान उठाव करने और संपूर्ण क्रय प्रक्रिया को पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश भी दिया गया. सभी पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश प्राप्त हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
