सरायकेला/Promod kumar सरायकेला में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा मंगलवार को सरायकेला पहुंचे. सरायकेला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. सरायकेला के गौ पालक सह समाजसेवी राजेश साहू ने विधायक को फूल माला और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान विधायक के स्वागत में विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ का प्रदर्शन किया गया. कलाकारों के नृत्य प्रदर्शन को देखकर विधायक ने उनकी सराहना की.

मीडिया से बात करते हुए ओबरा विधायक ने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र से अबतक एनडीए का कोई भी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर सका था. इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार जनता ने एनडीए गठबंधन को अपना प्यार दिया और लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की है.
ओबरा की जनता के लिए संदेश की बात पूछे जाने पर प्रकाश चंद्रा ने कहा कि ओबरा की जनता जिंदाबाद थी,है और हमेशा रहेगी. उन्होंने अपनी जीत में राजेश साहू का मार्गदर्शन होने की बात कहते हुए कहा कि राजेश भैया ने हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में मुझे याद रखा इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं.
मालूम हो कि सरायकेला के गौ पालक राजेश साहू विधायक प्रकाश चंद्रा के साढ़ू भाई हैं. वे राजेश साहू के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए सरायकेला पहुंचे हैं. मौके पर मनोज चौधरी,ललित चौधरी एवं रूपेश साहू सहित सरायकेला के दर्जनों लोग मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
