सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा ने किया. इस दौरान महिलाओं, छात्र- छात्राओं और स्थानीय लोगों को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती रोकथाम, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बाल विवाह प्रतिबंध सहित महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई.


महिला थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है जब हर व्यक्ति कानून के प्रति जागरूक हो और किसी भी घटना पर तुरंत पुलिस की मदद ले. मौके पर मौजूद टीम ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि नशा और अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.
जागरूकता अभियान में एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अनुराधा भी उपस्थित रहीं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
