सरायकेला: राज्य सरकार के निर्देश पर चलाये गए “सेवा का अधिकार सप्ताह” के सातवें दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित अपने आवेदन जमा किए. प्रशासन के अनुसार करीब 35,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

शुक्रवार को आयोजित शिविरों में राजनगर प्रखंड के केंडमूड़ी, बुरुड और पटेल पंचायत, सरायकेला प्रखंड के पठानमारा तथा गोविंदपुर पंचायत, खरसावां प्रखंड के खरसावां एवं बिटापुर पंचायत, गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर, बांधडीह एवं चामरु पंचायत, चांडिल प्रखंड के झाबरी एवं उरमाल पंचायत, नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह एवं लाकड़ी पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम, गुदडी एवं गौरांगकोचा पंचायत, कुकड़ू प्रखंड के पारगामा पंचायत, तथा कुचाई प्रखंड के अरुवा एवं रोलाहातु पंचायत शामिल रहे. नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी शिविर लगाकर आवेदन स्वीकार किए गए.
शिविरों में आय, जाति, आवासीय, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दाखिल- खारिज, भूमि धारण प्रमाण, भूमि मापी, दिव्यांग, विधवा और वृद्धा पेंशन सहित झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत प्रदत्त सेवाओं के आवेदन लिए गए. इसके अतिरिक्त SHG और क्लस्टर सदस्यों के बीच आईडी कार्ड भी वितरित किए गए.

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, बीडीओ और सीओ को निर्देशित किया है कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. 21 से 29 नवंबर तक संचालित इस अभियान में जिलेवासियों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है. कल इस अभियान का अंतिम दिन है. डीसी ने छूटे योग्य लाभुकों से शिविर में पहुंच कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
