सरायकेला Pramod kumar: सेवा का अधिकार सप्ताह के चौथे दिन जिले के 19 ग्राम-पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों में ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता देखी गई और बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए.

खरसावां विधायक दशरथ गागराई और इचागढ़ विधायक सबिता महतो ने शिविरों का निरीक्षण किया और नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.
शिविरों में आय, जाति, आवासीय, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, भूमि धारण प्रमाण-पत्र, भूमि मापी, दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
