सरायकेला: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति (DLCC) की बैठक हुई. बैठक में हितग्राही उन्मुख योजनाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों के ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया उसी वित्तीय वर्ष में पूरी की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेंडेंसी, अनावश्यक विलंब या बिना कारण निरस्तीकरण स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने शाखा प्रबंधकों से लाभुकों के प्रति संवेदनशील और सहयोगी व्यवहार की अपेक्षा की.
किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया. साथ ही प्रमुख बाजारों और अधिक फुटफॉल वाले इलाकों में ATM सुविधाएँ सुदृढ़ करने, बंद ATM को पुनः संचालित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में BC प्वाइंट बढ़ाने पर भी जोर दिया.
बैठक में PMFME, कृषि एवं पशुपालन आधारित उद्यमिता, स्व-रोजगार योजनाओं और महिला समूहों के लिए वित्तीय सहायता की प्रगति की भी समीक्षा हुई. उपायुक्त ने विभागों और बैंकों को लाभुकों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
अंत में जीवन ज्योति एवं जीवन सुरक्षा योजना के तहत तीन मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, RBI प्रतिनिधि, LDM वरुण चौधरी, नाबार्ड DDM, कृषि एवं पशुपालन पदाधिकारी सहित विभिन्न बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
