सरायकेला: समाहरणालय सभागार में सोमवार को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समाज (JSLPS) एवं District Livelihood Coordination Committee की समीक्षा बैठक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM JSLPS सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न आजीविका संवर्धन योजनाओं, कार्यक्रमों तथा क्रेडिट लिंकेज से जुड़ी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी योजनाओं के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक गाँव में “दिदी किराना दुकान” सहित स्वरोजगार आधारित इकाइयों का संचालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि इच्छुक दिदियों को ग्रोसरी दुकान, फास्ट फूड स्टॉल, होटल- रेस्टोरेंट, हार्डवेयर दुकान, पूजा सामग्री दुकान, बुक स्टोर, पेपर बैग निर्माण, प्लेट- कप निर्माण, क्राफ्ट एवं डेकोरेशन, सब्ज़ी दुकान, चाय- स्टॉल, पशुपालन, बांस शिल्प सहित अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाए.
उन्होंने पशुपालन, संरक्षित फूलों की खेती और कृषि आधारित गतिविधियों में दीदीयों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया. इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रेडिट लिंकेज के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए. जो महिलाएं दुकान, सेवा इकाई या ऑटो सेवा शुरू करना चाहती हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार मुद्रा लोन उपलब्ध कराने की बात कही गई.
बैठक में दीदी बगिया की प्रगति की समीक्षा भी की गई. उपायुक्त ने एफपीओ को पूर्णतः क्रियाशील बनाने, उनके टर्नओवर में वृद्धि करने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति तेज करने के निर्देश दिए.
अंत में उपायुक्त ने प्रखंड एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका योजनाओं से जोड़ा जाए. प्रशिक्षण, क्रेडिट लिंकेज, बाजार जोड़न, उद्यमिता विकास और फील्ड निगरानी को मजबूत कर दिदियों के लिए स्थायी एवं सतत आजीविका का स्रोत सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण प्रभावी रूप से बढ़ सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
