सरायकेला: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की कार्य- समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित तकनीकी और डिजिटल सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था.

बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतुराज प्रियदर्शी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटी मैनेजर, DPO-UID, DPM पंचायती राज, CSC मैनेजर समेत शिक्षा, परिवहन और अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
उपायुक्त ने बैठक के दौरान सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पोर्टल पर उपलब्ध डेटा का नियमित और समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत भवनों के निर्धारित समय पर खुलने और बंद होने का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि नागरिकों को सभी मूलभूत सेवाएं सुचारू रूप से मिल सकें.
बैठक में समाहरणालय मुख्य द्वार पर बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने DPO-UID को निर्देश दिया कि सभी विभागों की उपस्थिति प्रणाली को सुचारू और पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि तकनीकी सेवाओं की दक्षता ही पारदर्शी प्रशासन की रीढ़ है और जिले में सभी डिजिटल सेवाएं तेजी और सटीकता से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
