सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में सरायकेला- राजनगर मार्ग पर एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने अनेक वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली.

वाहन चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग करने वालों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी और मौके पर फटकार लगाई. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान अपराध पर प्रभावी रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान पुलिस की सतर्कता और गश्ती व्यवस्था भी मजबूत की गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
